सुने ज़रा...

मेरी तारीफ़,
ना किया करें।
ना कहा करें,
के मैं काबिल हूँ।

मेरे मंतव्य,
को समझें।
फिर भले कहें,
के मैं जाहिल हूँ।

मुझे पंक ही,
रहने दें।
कोई पंकज,
नहीं मानें।

मगर मेरी,
बात को समझें।
के शायद मैं,
मुनासिब हूँ।

भाई से बैर,
सा क्यूँ है?
बाप अब गैर,
सा क्यूँ है?

बहन से क्या,
है अब लेना?
दूध अब जहर,
सा क्यूँ है?

क्यूँ है सब,
ख़ाक अब रिश्ते?
क्यूँ नहीं,
पाक अब रिश्ते?

खुद जवाब ढूंढें,
खुद अमल में लायें।
मेरी दिल की,
हर दुआ पाएं।

फिर मुझे,
काट भी देंगे।
दफन कर,
पाट भी देंगे।

तो मेरी,
रूह बोलेगी।
सुकून के साथ,
गाफिल हूँ.

प्रियतम.....

निष् दिन के तुम,

पार हो प्रियतम।

इस जीवन का,

सार हो तुम।

साँसे है पहचान,

तुम्हारी।

धड़कन का,

आधार हो तुम।

संध्या क्षितिज के,

समान मोहक।

कोयल की मधुर,

पुकार हो तुम।

दिनकर की,

उज्जवल आभा हो।

चन्दन की,

शीतलता तुम।

मेरे हिय के,

वासी तुम हो।

मेरे गीत,

मल्हार हो तुम।

मेरे ह्रदय के,

तरुण अरण्य में।

सोंधी मधुर,

बहार हो तुम।

मेरे गीत के,

पाषाणों पर,

सावन की पहली,

झरकार हो तुम.

सब समर्थ हैं....

माना तुझमे कर्ण नहीं है,
ना तू शिवी सा दानी है।
लेकिन क्यूँ तू शोक करे रे?
तू भी ब्रम्ह की ही वाणी है।

नीर बहा मत, हे मनु।
सलिल नहीं, वो अमित शांतनु।
व्यर्थ निधि क्यूँ आज करे रे?
कुलपति की कुल निशानी है।

चाक कुम्हार का भले सही है,
मधुरिम कोई मधुरिमा नहीं है।
पर नर क्यूँ संताप धरे रे?
भले न तू चक्रपाणी है।

अलि नहीं है, कली नहीं है।
कंटक क्यारी फली नहीं है।
हा कंटक! क्यूँ जाप करे रे?
महाव्याल भी अनुगामी है।

महाबली तेरी भुजा नहीं है,
ना है शिव, शैलजा नहीं है।
इनके क्यूँ तू ताप जरे रे?
हिमाद्री भी सुमेरु से अनजानी है।

अनय नहीं है, विनय नहीं है।
किसी को तुझसे प्रणय नहीं है।
क्यूँ हर क्षण आलाप करे रे?
सत्य प्रेम तो बलिदानी है।

अश्रु एक दिवस सिन्धु लेगा,
कृष्ण कभी पहिया धरेगा।
सर्पों को दुत्कारे कंटक,
पौरुष का परिचायक सुमेरु।
निंदा भी तो अभिमानी है।
दान का नो हो सामर्थ्य जिसको,
ऐसा कहाँ कोई प्राणी है?

Always...

Roaming in the gloom,
over my leprechaun travera,
I could see albatross coming,
flying vast wings from far tundra.
I know its' a sweet chimera.

But I cannot cease reckoning,
this apocryphal vibes,
I had been yearning for,
throughout my lunges,
couple with each of my dives.

The wallops being inseminated,
absymally in my elan vital.
sprut up throbbing,
baking my hysteria to the utter.

I am canting now thee,
come for an interview,
Let me take'em on,
before the next aurora dew.

Its' not a demur,
I'm not confrontin you.
Just aching for an antiphon,
for why I capped only brew.................

अदा...

जीत ही जाना,
जरुरी तो नहीं।
जरुरी है जीत का,
प्रयास किया जाए।

बिफर तो कोई भी,
सकता है।
जरुरी है जरा,
अपमान पिया जाए।

खुशियों का जश्न,
सब मना लेते हैं।
कभी तसब्वुर में,
किसी ग़मगीन को फूल,
दिया जाए।

अंजुमन के कहकहे,
अच्छे तो लगते हैं।
जरा तन्हाई का,
शोर सुना जाए।

रोज़ उखाड़ते हो,
पंखुडिया गुलाब की।
कभी क्यूँ ना,
कांटें चुने जाएँ।

फिल्म संगीत,
यारों के लतीफे,
छोड़ कर क्यूँ न,
कभी किसी निरीह,
अबोध को सुना जाए।

यूँ तो शहरों में,
मकानों की कमी नहीं।
पर कभी जरा,
अंधियारे बियावान ,
में रहा जाए।

खुशनुमा दोपहरी,
यूँ तो बड़ी हसीन है।
कभी क्यूँ ना,
मौत की रातों,
को जिया जाए.

आशी...

चार बरस, नहीं!!!
चार बरस, तीन महीने,
बीत गए, उससे मिले।
भूल गया, शायद!!!
नहीं, यकीनन।
हाँ यकीनन।
भूल गया था,
उसके बारे में।

कल अचानक ही,
किसी अपने ने,
यूँ ही कुरेद दिया,
दिल का कोई कोना।
परदे उड़ चले ,
यादों के झरोखों से।
वो याद पर गयी,
बरबस ही आज।

हरिणी सी मासूम आँखें,
बाल जो शायद,
कभी रेशमी रहे हों।
पैरों में चप्पल???
चप्पल नहीं बिवाइयां।
हाय!! नौ साल की,
उम्र में बिवाइयां।

ट्रेन के रुकते ही,
खिड़की के बाहर,
वो मिली, नहीं!!!
उसकी काली सूखी हथेली।
"भैया कुछ खाने,
को दो ना"

मैं नुमाइंदा नहीं,
कोई नेकी का।
पर भाई कहलाना,
बड़ा पसंद है मुझे।
"गुडिया तेरे घर,
कौन कौन है??"

वाह रे!! अभागन से,
उसका घर पूछता है।
" कोई नहीं भैया जी,
माँ मर गयी,
बाप का पता ही नहीं।"
वो मगन थी,
बिस्कुट में थैले में।

क्या कहता,
पूछा"तेरा नाम?"
"आशी भैया॥"
निशब्द मैं था,
के गाडी ने सिग्नल दिया।
"तुझे मतलब पता,
है तेरे नाम का ?"
"नहीं तो, क्या?"
ट्रेन चल पड़ी।

आज भी खुदा से,
एक ही दुआ है।
जब उसे देना,
तो सबसे आखिर में,
आशी का मतलब!!!

कुछ और क्षणिकाएं....

शब्द....

कलम लिखती ही,
तब तक है।
के जब तक,
शब्द जिन्दा हैं।
मौत इश्क की,
हुई है बस।
शब्द जरा,
शर्मिन्दा हैं।

वफा...

प्यार जब,
लगने लगा गुनाह सा।
हर लाल फूल,
दिखने लगा स्याह सा।
हमने फोड़ ली आँखें,
वफ़ा को न मरने दिया।


माँ...

पानी पीती हो वही,
रोटियाँ मुझसे एक,
कम ही खाती हो।
रहती हो वहीँ,
उसी गंगा में नहाती हो।
फिर इतना स्नेह कैसे???
इतना प्यार,
कैसे लुटाती हो???


खोखलापन.....

वादी का हर दरख्त,
मुझ सा हो चुका है।
जाने कश्मीर सरकार के,
दीमक रोकथाम अभियान,
को क्या हो गया?

ए बबूल....

आओ भाई,
सुख दुःख बांचें।
सुने तुम्हारी,
कुछ हम उवाचे।
गाँव के बाहर,
अकेले में ज़रा।


अदा....

हमारी हर तन्हाई,
अंजुमन का पता है।
आदत को आदत,
कहना भी तो,
अदा है।


सजदा...

किसी रोज मैं भी,
दवात में पिताजी के,
पैरों की धूल,
भर लाऊंगा।
उस दिन लिखेगी,
कलम महाग्रंथ कोई।
मैं भी वाल्मीकि,
बन जाऊँगा।

विक्रम-बेताल....

माँ बड़ी या बाबूजी??
विक्रम को बेताल ने,
जब फरमाया होगा।
निशब्द हुआ होगा विक्रम,
बेताल उसी रोज़,
पकड़ में आया होगा।


पाकीजापन मेरा....

वो मांगते हैं सुबूत,
मेरी नीयत के पाकीजापन का।
हम उन्हें तुलसी का,
चौरा दिखा पाते हैं बस।


फातिहा.....

मेरी मौत का ,
मातम मत मनाना।
रोना मत कब्र पर,
फूल ना चढाना।
मेरी मौत कोई क़यामत नहीं,
है नए एक जनम का,
फातिहा।


माँ फिर से....

सोचता हूँ प्रेम पर लिखूं,
या लिखूं किसी सुवर्णा पर।
या प्रकृति का गुणगान करूँ,
गीत लिखूं किसी केवट पर।
या दुनिया का हाहाकार लिखूं।
दारुण करूँ कोई पुकार लिखूं?
लेकिन ये कलम तो,
बस तुझसे बंधी है माँ..